हम कौन हैं और यह मंच क्यों बनाया गया है
जनविवेक (Janvivek.com) एक स्वतंत्र डिजिटल जागरूकता मंच है, जिसका उद्देश्य समाचारों, समसामयिक मुद्दों और सामाजिक विषयों को केवल प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि उनके अर्थ, प्रभाव और संदर्भ को सरल हिंदी में समझाकर नागरिक चेतना को मजबूत करना है।
यह मंच ब्रेकिंग न्यूज़ या त्वरित समाचार देने के लिए नहीं बनाया गया है।
हमारा प्रयास है कि सूचना की भीड़ में पाठक केवल खबर पढ़े नहीं, बल्कि यह समझ सके कि वह खबर क्यों महत्वपूर्ण है, उसका समाज और नागरिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, और एक जागरूक नागरिक के रूप में उसकी भूमिका क्या हो सकती है।
जनविवेक किसी भी समाचार एजेंसी से संबद्ध नहीं है।
यह एक Awareness & Explainer Platform है, जहाँ विचार, विवेक और जिम्मेदार नागरिकता को प्राथमिकता दी जाती है।
जनविवेक – नागरिकों की आवाज़
Janvivek.com एक स्वतंत्र डिजिटल मंच है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता, विवेक और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देना है।
हम मानते हैं कि किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र की नींव केवल सत्ता, संस्थाओं या नेताओं पर नहीं, बल्कि जागरूक, विचारशील और सक्रिय नागरिकों पर टिकी होती है।
Janvivek.com के माध्यम से हमारा दृष्टिकोण एक ऐसे जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक समाज का निर्माण करना है, जहाँ प्रत्येक नागरिक केवल मूक दर्शक न रहकर, विचारशील, विवेकशील और कृतिशील भागीदार के रूप में अपनी भूमिका निभाए।
हम क्या प्रकाशित करते हैं
जनविवेक पर प्रकाशित सामग्री का उद्देश्य मत थोपना नहीं, बल्कि सोच को जगाना है।
हम निम्न विषयों पर लेखन करते हैं:
- सामाजिक मुद्दे और जन-जागरूकता
- राजनीतिक व नागरिक विमर्श
- युवाओं से जुड़े प्रश्न और संभावनाएँ
- संपादकीय और विचार लेख
- प्रेरणादायक कहानियाँ
- कविताएँ और रचनात्मक अभिव्यक्ति
- पर्यावरण, विज्ञान और तकनीक
- कला, खेल और संस्कृति
- रोज़गार, शिक्षा और आजीविका से जुड़े विषय
हमारे मूल्य (Our Values)
- प्रभुत्व (Sovereignty)
- पंथनिरपेक्षता (Secularism)
- लोकतंत्र (Democracy)
- न्याय (Justice)
- स्वतंत्रता (Liberty)
- समानता (Equality)
- बंधुता (Fraternity)
- व्यक्ति की गरिमा (Dignity of Individual)
- राष्ट्रीय एकता और अखंडता (Unity & Integrity of the Nation)
- लिंग समानता (Gender Equality)
- मानव अधिकार (Human Rights)
- शांति (Peace)
- सत्य और जागरूकता (Truth and Awareness)
- अभिव्यक्ति (Freedom of Expression)
- जिम्मेदारी (Responsibility)
- संवेदनशीलता (Sensitivity)
- युवा सशक्तिकरण (Youth Empowerment)
हमारा दृष्टिकोण और निष्पक्षता
जनविवेक किसी भी राजनीतिक दल, संगठन या विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करता।
यहाँ व्यक्त किए गए विचार संबंधित लेखक के निजी विचार हैं।
हम
- नफ़रत
- हिंसा
- भेदभाव
- और भ्रामक सूचनाओं
का स्पष्ट विरोध करते हैं।
जनविवेक क्यों?
क्योंकि आज ज़रूरत है चुप भीड़ की नहीं, विवेकशील नागरिकों की।
जनविवेक एक प्रयास है — जहाँ शब्द जागरूकता बनें, जागरूकता विचार बने, और विचार से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन जन्म ले।
Email – contact@janvivek.com
“This website is independently operated”
Location: India
visit website – janvivek.com
