janvivek.com

Author Bio

लेखक परिचय 

Janvivekkar

(Editorial Voice & Contributor – Janvivek)

Janvivekkar, Janvivek के लिए संपादकीय लेखन, तथ्यात्मक विश्लेषण और नागरिक विमर्श में योगदान करते हैं।

Janvivekkar जनविवेक (Janvivek) की संपादकीय आवाज़ हैं, जो जिम्मेदार नागरिक पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता और तथ्यपरक विमर्श का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे केवल एक लेखक नहीं, बल्कि समाज के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर परिवर्तन की दिशा में योगदान देने वाले एक संवेदनशील Editorial Contributor हैं।

लेखक को पिछले 15 वर्षों से निरंतर का अनुभव सामाजिक विकास, युवा सशक्तिकरण और नागरिक चेतना के क्षेत्र में प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने युवाओं, समुदायों और सामाजिक संस्थानों के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और नागरिक मुद्दों पर सत्र, कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण शिविर और संवादात्मक कार्यक्रम संचालित किए हैं।

अनुभव एवं विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

  • सामाजिक प्रश्नों पर जागरूकता निर्माण और सहभागिता आधारित परिवर्तन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का अनुभव

  • युवाओं के साथ विविध विषयों पर सेशन, वर्कशॉप, ट्रेनिंग कैंप और संवाद कार्यक्रमों का संचालन

  • संविधान, नागरिक दायित्व, Civic Sense और जिम्मेदार नागरिकता पर लेखन, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्य

  • UNICEF, TISS और विभिन्न सामाजिक प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्कशॉप्स में स्वयं भागीदारी, जिससे व्यावहारिक विशेषज्ञता और दृष्टिकोण में निरंतर विस्तार

  • UNICEF द्वारा मान्यता प्राप्त Life Skills के विकास और उन पर आधारित वर्कशॉप्स का संचालन

  • कॉलेज और युवा समूहों के लिए Gender Sensitization, Digital Literacy, Financial Literacy और Media Awareness पर सत्र

  • मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का अनुभव

  • केंद्र और राज्य स्तर पर सामाजिक विकास से जुड़े संगठनों, संस्थाओं और नेटवर्क्स के साथ कार्य करने का अनुभव

  • विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ professional networking और collaborative initiatives में सक्रिय सहभागिता

  • POSCO Act, Labour Laws, Education Policy, Youth Policy जैसे सामाजिक व नीतिगत विषयों पर कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी का अनुभव

  • खेल, कला, स्ट्रीट प्ले, Tech, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर मार्गदर्शन के माध्यम से युवाओं के समग्र विकास में योगदान

  • Youth Innovation, Youth Social Projects, Youth related issue और सामुदायिक पहल के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य का अनुभव

लेखन और संपादकीय दृष्टिकोण

Janvivekkar का लेखन दृष्टिकोण तथ्य, संवेदनशीलता और विवेक पर आधारित है। वे जनविवेक के मंच पर सामाजिक, राजनीतिक और नागरिक मुद्दों को निष्पक्ष, जिम्मेदार और शोध-आधारित तरीके से प्रस्तुत करते हैं।
उनका उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि पाठकों में आलोचनात्मक सोच (Critical Thinking) विकसित करना और संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

जनविवेक के माध्यम से उद्देश्य

जनविवेक के संपादकीय योगदानकर्ता के रूप में Janvivekkar का लक्ष्य है—

  • नागरिकों को जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना

  • युवाओं की आवाज़ को मंच देना

  • नफ़रत, हिंसा और भ्रामक सूचनाओं के विरुद्ध सच और विवेक की आवाज़ बनना

  • समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए संवाद, लेखन और सहभागिता को प्रोत्साहित करना

Janvivekkar का लेखन सामाजिक न्याय, युवा नीति, संविधान, पर्यावरण, शिक्षा, खेल, कला, शिक्षक, करियर, मनोरंजन, तकनीक, नागरिक निजी और युवा से जुड़े विषय पर रहता है।

Janvivekkar का विश्वास है कि शब्दों की शक्ति से जागरूकता पैदा होती है, जागरूकता से सहभागिता और सहभागिता से वास्तविक सामाजिक परिवर्तन संभव है।     

यह प्रोफ़ाइल Janvivek के संपादकीय योगदानकर्ता की पेशेवर यात्रा और सामाजिक अनुभव को दर्शाती है।

Contact us – contact@janvivek.com

error: Content is protected !!
Index